वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में साउथ इंडियन बैंक का मुनाफा 4.5 गुना से ज्यादा बढ़कर 73 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में साउथ इंडियन बैंक का मुनाफा 16 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में साउथ इंडियन बैंक का मुनाफा 4.5 गुना से ज्यादा बढ़कर 73 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में साउथ इंडियन बैंक का मुनाफा 16 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में साउथ इंडियन बैंक की ब्याज आय 7.2 फीसदी बढ़कर 374 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में साउथ इंडियन बैंक की ब्याज आय 349.1 करोड़ रुपये रही थी।
हालांकि तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में साउथ इंडियन बैंक का ग्रॉस एनपीए 2.75 फीसदी से बढ़कर 3.77 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में साउथ इंडियन बैंक का नेट एनपीए 1.8 फीसदी से बढ़कर 2.89 फीसदी रहा है।
रुपये में एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में साउथ इंडियन बैंक का ग्रॉस एनपीए 1108 करोड़ रुपये से बढ़कर 1562.4 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में रुपये में साउथ इंडियन बैंक का नेट एनपीए 716 करोड़ रुपये से बढ़कर 1185 करोड़ रुपये रहा है।
तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में साउथ इंडियन बैंक की प्रोविजनिंग 106.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 116.3 करोड़ रुपये रही है, जबकि वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में प्रोविजनिंग 137.7 करोड़ रुपये रही थी। तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में साउथ इंडियन बैंक के अतिरिक्त नए एनपीए 366 करोड़ रुपये से बढ़कर 845 करोड़ रुपये रहे हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।