Get App

एयरटेल 4जी नेटवर्क पर 135 एमबीपीएस की स्पीड

भारती एयरटेल ने अपने 4जी मोबाइल ब्रॉडबैंड पर 135 एमबीपीएस की स्पीड देनी शुरू कर दी है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 22, 2016 पर 9:08 AM
एयरटेल 4जी नेटवर्क पर 135 एमबीपीएस की स्पीड

टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने अपने 4जी मोबाइल ब्रॉडबैंड पर 135 एमबीपीएस की स्पीड देनी शुरू कर दी है। कंपनी का दावा है कि केरल में एयरटेल के 4जी नेटवर्क पर 135 एमबीपीएस की स्पीड व्यावसायिक तौर पर उपलब्ध होगी।

इस काम के लिए एयरटेल ने 2300 मेगाहर्ट्ज और 1800 मेगाहर्ट्ज स्पैक्ट्रम बैंड की क्षमताओं को जोड़ दिया है। साथ ही इसके लिए नोकिया के साथ पार्टनरशिप भी की है। एयरटेल के अलावा आइडिया, वोडाफोन और रिलायंस जैसी कंपनियां भी 4जी स्पीड के लिए अपने नेटवर्क का विस्तार कर रही हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें