Get App

स्पाइसजेट ने लगाई सेल, टिकट किराए 599 रु से शुरू

बजट एयरलाइन स्पाइसजेट ने सस्ते हवाई सफर के लिए सेल लगाई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 23, 2016 पर 1:33 PM
स्पाइसजेट ने लगाई सेल, टिकट किराए 599 रु से शुरू

बजट एयरलाइन स्पाइसजेट ने सस्ते हवाई सफर के लिए सेल लगाई है। ऑफर के तहत घरेलू यात्रा के लिए एयरलाइन के किराए 599 रुपये तक सस्ते मिल रहे हैं। ये ऑफर 3 दिन के लिए है, जो आज से लेकर 25 फरवरी तक चलेगा। इस सेल में छूट पाने के लिए आपकी यात्रा 1 मार्च से 13 अप्रैल के बीच होनी चाहिए।

बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी। साथ ही किराए में छूट सिर्फ एक तरफ की यात्रा यानी वन वे ट्रिप पर ही दी जाएगी वो भी ऐसी फ्लाइट पर जो नॉन स्टॉप हो। अलग-अलग जगहों और अलग-अलग शिड्यूल के हिसाब से ग्राहकों को डिस्काउंट दिया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें