Get App

स्पाइसजेट: मुनाफा 2 गुना बढ़ा, आय 34.6% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में स्पाइसजेट का मुनाफा 2 गुना बढ़कर 58.9 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 25, 2016 पर 3:40 PM
स्पाइसजेट: मुनाफा 2 गुना बढ़ा, आय 34.6% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में स्पाइसजेट का मुनाफा 2 गुना बढ़कर 58.9 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में स्पाइसजेट का मुनाफा 29 करोड़ रुपये रहा था।
   
वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में स्पाइसजेट की आय 34.6 फीसदी बढ़कर 1,400 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में स्पाइसजेट की आय 1,040 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में स्पाइसजेट का एबिटडा 18 करोड़ रुपये से बढ़कर 111.6 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में स्पाइसजेट का एबिटडा मार्जिन 1.7 फीसदी से बढ़कर 8 फीसदी रहा है। वहीं पैसेंजर लोड फैक्टर 92.3 फीसदी रहा है।

कंपनी के मुताबिक अप्रैल 2015 से लोड फैक्टर 90 फीसदी से ऊपर ही रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें