Get App

स्पाइसजेट की फ्लाइट में सुरक्षा से खिलवाड़

स्पाइसजेट के एक विमान में यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ का बड़ा मामला सामने आया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 23, 2016 पर 4:19 PM
स्पाइसजेट की फ्लाइट में सुरक्षा से खिलवाड़

स्पाइसजेट के एक विमान में यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ का बड़ा मामला सामने आया है। दरअसल, स्पाइसजेट के पायलट ने अपने साथी को-पायलट को कॉकपिट से बाहर भेज दिया और उसकी जगह एयर हॉस्टेस को बिठा दिया। जबकि नियम ये कहता है कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को पायलट की सीट पर नहीं बिठाया जा सकता है। हालांकि इस मामले में आरोपी पायलट को बर्खास्त कर दिया गया और इसकी शिकायत डीजीसीए से की गई है। ये मामला स्पाइसजेट की बोइंग 737 फ्लाइट से जुड़ा है, जो कोलकाता से बैंकॉक जा रही थी। 28 फरवरी को हुए इस मामले की अब जांच की जा रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें