डिजिटल पेमेंट और बाय नाउ पे लेटर (BNPL) कंपनी Mobikwik को उसके 1,900 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी से बीते 8 अक्टूबर को मंजूरी मिल गई। इसके साथ ही वह देश की उन पहली फिनटेक कंपनियों में से एक बन गई है, जिसे आईपीओ लाने की मंजूरी मिली है।
इस कंपनी को पति-पत्नी की जोड़ी उपासना टाकू और बिपिन प्रीत सिंह ने 2009 में शुरू किया था। उस वक्त भारत में डिजिटल पेमेंट बिल्कुल शुरुआती स्तर पर था। टाकू ने बताया कि उन्हें तब अमेरिका में PayPal की अपनी आरामदायक नौकरी छोड़कर भारत आने और दिल्ली के अपने घर से इस कंपनी को शुरू करने के लिए मां-बाप से काफी लड़ाई करनी पड़ी थी।
इस एयरलाइन की अनोखी पहल, आसमान में बैठकर कैब बुक करने की सुविधा शुरू
इन सालों में Mobikwik को कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। हालांकि इसके सबके बीच भी वह पेटीएम, गूगल और फोनपे जैसी भारी फंडिंग वाली अपनी प्रतिद्वंदी कंपनियों से डटकर लोहा लेती रहीं।
Mobikwik का मुख्य वर्टिकल या कार्यक्षेत्र आज इसके वॉलेट और बीएनपीएल बिजनेस हैं। इसकी 70 पर्सेंट रेवेन्यू अभी भी वॉलेट बिजनेस से आता है। हालांकि अब यह आने वाले सालों में नए ग्रोथ इंजन के तौर पर BNPL बिजनेस पर फोकस कर रही है। इसी हफ्ते कंपनी की वैल्यूएशन भी 1 अरब डॉलर के स्तर को पार कर गई, जिसके साथ ही यह भारत के तेजी से बढ़ रहे यूनिकॉर्न क्लब में शामिल हो गई।
सिर्फ आज के इंसान ही नहीं, 2700 साल पहले भी लोग खा रहे थे ब्लू चीज़ और पी रहे थे बीयर, एक स्टडी में दावा
अगले दो-तीन सालों के कंपनी के बिजनेस प्लान के बारे में पूछे जाने पर उपासना ने कहा, "हमारे सभी बिजनेस की रेवेन्यू ग्रोथ शानदार है। कंट्रीब्यूशन-मार्जिन को देखें, तो हमारे सभी बिजनेस मुनाफे में रहे हैं। पूरी कंपनी मुनाफे में नहीं है, इसके पीछे सिर्फ एक कारण है और वह है फिक्स्ड कॉस्ट। इसमें लोगों की सैलरी, इंजीनियरिंग कॉस्ट आदि शामिल है। जहां तक अगले दो-तीन सालों की बात हैं तो हमारा पूरा ध्यान सिर्फ अपने तीनों बिजनेसों को बढ़ाने पर है और इसके अलावा हम किसी सेगमेंट में फिलहाल नहीं एंट्री करने वाले हैं। हमारे तीनों सेगमेंट हैं- कंज्यूमर बिजनेस (वॉलेट), BNPL और तीसरा पेमेंट गेटवे।"
BNPL के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा, "फिलहाल इस बिजनेस से हमारा सिर्फ 20 पर्सेंट रेवेन्यू आता है। हालांकि अगले कुछ सालों में हमें इसमें तेज ग्रोथ की उम्मीद है। इसमें हर तिमाही तेज ग्रोथ दिख रही है। इस पर फोकस की एक वजह यह भी है कि इसमें मार्जिन, पेमेंट बिजनेसे की तुलना में दोगुना है।"
IRCTC Share: 5,000 रुपये के पार पहुंची कीमत, आखिर क्या है इस तेजी की वजह?
उन्होंने इस सेगमेंट में किसी के कॉम्पिटीशन से इनकार करते हुए कहा, "अधिकतर कंपनी महंगे उत्पादों पर ईएमआई के जैसा लोन मुहैया कराती है। जबकि हम 15 दिन की अवधि के साथ करीब 3,000 रुपये का लोन देते हैं। यह हमारे और बाकी कंपनियों मे पहला अंतर है। इसके अलावा बाकी कंपनियां देश की शीर्ष 10 करोड़ यूजर्स के पीछे हैं, जिनका क्रेडिट स्कोर अच्छा है। जबकि हमारा फोकस इन पर नहीं है। हमारे टारगेट में इसके बाद आने वाले करीब 50 करोड़ यूजर्स हैं, जिनकी कमाई 20 से 50 हजार रुपये महीना है।"