Get App

Mobikwik की फाउंडर उपासना ने कभी अपने घर से शुरु की थी कंपनी, अब लाने जा रहीं 1,900 करोड़ का आईपीओ

Mobikwik आईपीओ की मंजूरी पाने वाली देश की पहली फिनटेक कंपनियों में से एक है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 14, 2021 पर 3:57 PM
Mobikwik की फाउंडर उपासना ने कभी अपने घर से शुरु की थी कंपनी, अब लाने जा रहीं 1,900 करोड़ का आईपीओ

डिजिटल पेमेंट और बाय नाउ पे लेटर (BNPL) कंपनी Mobikwik को उसके 1,900 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी से  बीते 8 अक्टूबर को मंजूरी मिल गई। इसके साथ ही वह देश की उन पहली फिनटेक कंपनियों में से एक बन गई है, जिसे आईपीओ लाने की मंजूरी मिली है।

इस कंपनी को पति-पत्नी की जोड़ी उपासना टाकू और बिपिन प्रीत सिंह ने 2009 में शुरू किया था। उस वक्त भारत में डिजिटल पेमेंट बिल्कुल शुरुआती स्तर पर था। टाकू ने बताया कि उन्हें तब अमेरिका में PayPal की अपनी आरामदायक नौकरी छोड़कर भारत आने और दिल्ली के अपने घर से इस कंपनी को शुरू करने के लिए मां-बाप से काफी लड़ाई करनी पड़ी थी।

इस एयरलाइन की अनोखी पहल, आसमान में बैठकर कैब बुक करने की सुविधा शुरू

इन सालों में Mobikwik को कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। हालांकि इसके सबके बीच भी वह पेटीएम, गूगल और फोनपे जैसी भारी फंडिंग वाली अपनी प्रतिद्वंदी कंपनियों से डटकर लोहा लेती रहीं।

Mobikwik का मुख्य वर्टिकल  या कार्यक्षेत्र आज इसके वॉलेट और बीएनपीएल बिजनेस हैं। इसकी 70 पर्सेंट रेवेन्यू अभी भी वॉलेट बिजनेस से आता है। हालांकि अब यह आने वाले सालों में नए ग्रोथ इंजन के तौर पर BNPL बिजनेस पर फोकस कर रही है। इसी हफ्ते कंपनी की वैल्यूएशन भी 1 अरब डॉलर के स्तर को पार कर गई, जिसके साथ ही यह भारत के तेजी से बढ़ रहे यूनिकॉर्न क्लब में शामिल हो गई।

मोबीक्विक का आईपीओ क्या दिवाली के पहले लिस्ट हो जाएगा? यह पूछे जाने पर फाउंडर उपासना टाकू ने कहा, "हमने आईपीओ लाने वाली पहली फिनटेक कंपनी बनने के लिए काफी मेहनत की है। हमें खुशी है कि हम सेबी से इसके लिए हरी झंडी पाने वाली पहली फिनटेक कंपनी हैं। हालांकि आईपीओ लाने की प्रक्रिया में कई और चरण भी होते हैं। इसमें से कुछ चीजें हमारे हाथ में नहीं है। ऐसे में हम आईपीओ के लिए कोई तय तारीख तो नहीं बता सकते। लेकिन मैं इतना जरूर कहूंगी हम इस दिशा में काफी मेहनत कर रहे हैं और अपने लक्ष्य के काफी करीब हैं।"

सिर्फ आज के इंसान ही नहीं, 2700 साल पहले भी लोग खा रहे थे ब्लू चीज़ और पी रहे थे बीयर, एक स्टडी में दावा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें