स्टेट बैंक ऑफ मैसूर को 20.2 करोड़ रुपये का घाटा

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में स्टेट बैंक ऑफ मैसूर को 20.2 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

अपडेटेड Jan 24, 2017 पर 5:20 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में स्टेट बैंक ऑफ मैसूर को 20.2 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में स्टेट बैंक ऑफ मैसूर को 26.9 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में स्टेट बैंक ऑफ मैसूर की ब्याज आय 8.5 फीसदी बढ़कर 549.8 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में स्टेट बैंक ऑफ मैसूर की ब्याज आय 506.6 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में स्टेट बैंक ऑफ मैसूर का ग्रॉस एनपीए 13.01 फीसदी से बढ़कर 14.46 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में स्टेट बैंक ऑफ मैसूर का नेट एनपीए 8.43 फीसदी से बढ़कर 9.22 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।