Get App

स्टरलाइट टेकः मुनाफा मामूली घटा, आय 33% बढ़ी

तीसरी तिमाही में स्टरलाइट टेक का मुनाफा मामूली घटकर 49.1 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 18, 2017 पर 1:52 PM
स्टरलाइट टेकः मुनाफा मामूली घटा, आय 33% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में स्टरलाइट टेक का मुनाफा मामूली घटकर 49.1 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में स्टरलाइट टेक का मुनाफा 50.8 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में स्टरलाइट टेक की आय 33 फीसदी बढ़कर 732.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में स्टरलाइट टेक की आय 550.6 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में स्टरलाइट टेक का एबिटडा 101.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 140.5 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में स्टरलाइट टेक का एबिटडा मार्जिन 18.5 फीसदी से बढ़कर 19.2 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें