भारतीय शेयर बाजार अपने रिकॉर्ड हाई पर है, लेकिन इसमें उठापटक दिख रही है। शुक्रवार को सेंसेक्स जहां 166.07 अंकों कू तेजी के साथ बंद हुआ, वहीं Nifty में 42.20 अंकों की तेजी दिखी और यह 15,722.20 अंकों पर बंद हुआ। रविवार यानी आज खत्म हुए सप्ताह में निफ्टी में 1.10% की गिरावट आई, वहीं सेंसेक्स में 0.82% की गिरावट दर्ज की गई।
ब्रोकरेज फर्म Religare Broking के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च अजीत मिश्रा ने कहा कि इकोनॉमिक एक्टिविटीज में तेजी आने और राज्यों से लॉकडाउन हटने का साथ-साथ वैक्सीनेशन में तेजी आने और कंपनियों की अर्निंग Q4 में सुधरने से बेंचमार्क इंडेक्स अपने रिकॉर्ड हाई के नजदूक कारोबार कर रहा है। लेकिन थर्ड वेव की आशंका के कारण मार्केट में करेक्शन भी आ सकता है और अगर मार्केट सेंटीमेंट पर इसका असर पड़ा तो बाजार में तेज गिरावट भी आ सकती है।
बाजार की चाल डिसाइड करेंगे ये 10 फैक्टर
Corona Virus and Vacconation
इस सप्ताह देश में सर्वाधिक 4 करोड़ लोगों को कोविड वैक्सीन की डोज दी गई है। साथ ही कोविड के मामलों में भी कमी आई और पॉजिटिविटी रेट घटकर 2.38% पर आ गई है। अगर थर्ड वेव आता है तो वह भी सेकेंड वेव की तरह ही भयावह होगा।
IPO Subscription
क्लीन साइंस एंड टेक्नोलॉजी (Clean Science and Technology) और GR Infraprojects अपना IPO 7 जुलाई को लॉन्च करेगी। दोनों आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 9 जुलाई तक खुला रहेगा। Clean Science ने अपने पब्लिक इश्यू का प्राइस बैंड 880-900 रुपए तय किया गया है। जबकि, GR Infraprojects के इश्यू का प्राइस बैंड 828-837 रुपए तय किया गया है।
June Auto Sales
ऑटो कंपनियों ने 1 जुलाई को जून में हुई व्हीकल्स की बिक्री के आंकड़े जारी किए। इसका प्रभाव भी अगले सप्ताह इन कंपनियों के स्टॉक्स पर पड़ेगा। मई में भी कंपनियों की ब्रिकी में तेजी आई थी और डिमांड बढ़ा था। Samco Securities के नीराली शाह ने कहा कि ऑटो लोन पर बेहद कम इंटरेस्ट रेट और अच्छे मॉनसून से ऑटो स्टॉक्स को फायदा होगा।
PMI के आंकड़े
पिछले 11 महीने में पहली बार मैन्युफैक्चरिंग PMI के आंकड़ों में गिरावट आई है और यह जून में गिरकर 48.1 पर आ गया, जबकि मई 2021 में यह 50.8 अंकों पर था। इससे यह अंदाजा मिलता है कि कोरोना के सेकेंड वेव का डिमांड और मैन्युफैक्चरिंग पर कितना गंभीर असर पड़ा है।
कंपनियों की अर्निंग
अगले सप्ताह BSE पर लिस्टेड 1500 से अधिक कंपनियों के मार्च तिमाही के नतीजे आने वाले हैं। इसका स्टॉक मार्केट और इन कंपनियों के शेयर पर जबरदस्त असर पड़ेगा। जिन कंपनियों के नतीजे अच्छे होंगे, उनके स्टॉक्स को फायदा मिलने की उम्मीद है।
FII Selling
पिछले सप्ताह फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स नेट सेलर्स रहे थे। FIIs ने पिछले सप्ताह 2,685.9 करोड़ रुपये के इक्विटीज की बिकवाली की थी। जबकि डोमेस्टिक इंवेस्टर्स ने 4,729.17 करोड़ की खरीदारी की थी। जून में FIIs ने 3,162.86 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर खरीजे, वहीं DFIs ने 2,436.20 करोड़ की इक्वीटीज खरीदी।
Technical View
डेली चार्ट पर Nifty में बुलिश ट्रेंड दिख रहा है, जबकि शॉर्ट टर्म में इसका ट्रेंड मिक्स्ड है। यानी उठापटक की पूरी संभावना है। बुल्स 15,900 के लेवल पर ब्रेकआउट कर सकते हैं। अगर इसमें सस्टेनेबल अपवार्ड ट्रेंड आता है तो Nifty 16,300 के टार्गेट को छू सकता है। लेकिन अगर यह 15,700 से ऊपर खुद को सस्सटेन नहीं कर पाता तो गिरकर 15,500 के लेवल पर आ सकता है।
F&O Cues
चूंकि अभी जुलाई सीरीज की शुरुआत ही हुई है, इस वजह से डेटा विभिन्न स्ट्राइक पर छितरा हुआ दिखता है। Motilal Oswal Financial Services के चंदव टपारिया ने कहा कि निफ्टी को अगर ऊपर की तरफ जाना है तो उसे 15,800 के ऊपर जाना होगा। लेकिन फ्लिप साइड में इसका डाउनवार्ड सपोर्ट 15,700 और 15,600 के लेवल पर है।
Corporate Action
अगले सप्ताह HDFC Bank Ltd प्रति शेयर 6.5 रुपये डिविडेंड देगी। साथ भी भारत सरकार इंटरेस्ट का पेमेंट करेगी। इसी तरह HDFC Life, Petronet LNG के साथ पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन भी डिविडेंड देगी। जबकि Subex Ltd और Vishnu Chemicals की एनुअल जनरल मीटिंग होनी है। Adani Enterprises और L&T भी डिविडेंड देगी।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।