विदेशी कंपनियों के एग्जिट का सिलसिला जारी है। जेपी मॉर्गन ने अब भारतीय म्युचुअल फंड कारोबार से निकलने की तैयारी कर ली है। कंपनी म्युचुअल फंड कारोबार एडलवाइज फाइनेंशियल को बेचेगी। ये डील एक से दो महीने में पूरी होगी। जेपी मॉर्गन के म्युचुअल फंड कारोबार में कुल 7 हजार 80 करोड़ रुपये के एसेट हैं। जेपी मॉगर्न से पहले 6 और विदेशी कंपनियां भारतीय म्युचुअल फंड बाजार से निकल चुकी है।
