Get App

जानिए आज इन शेयरों में क्यों रही हलचल

रिलायंस डिफेंस रिलायंस डिफेंस में राफेल के साथ बड़ा करार किया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 29, 2016 पर 3:38 PM
जानिए आज इन शेयरों में क्यों रही हलचल

कैडिला को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यूएसएफडीए से एंटी वायरल दवा एक्सीक्लोविर के लिए मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने दवा अपनी अहमदाबाद स्थित फॉर्मुलेशन यूनिट में बनाएगी।  इस दवा को मिला कर जायडस ग्रुप को 100 दवाओं के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी मिल चुकी है।

रिलायंस डिफेंस रिलायंस डिफेंस में राफेल के साथ बड़ा करार किया है। कंपनी एयर टू एयर मिसाइल, एयर डिफेंस सिस्टम और लार्ज एयरो स्टेट बनाने के लिए राफेल के साथ ज्वाइंट वेंचर बनाएगी। रिलायंस डिफेंस रिलायंस इंफ्रास्ट्र्क्चर की सब्सिडियरी है।

अशोक लेलेंड को भारतीय सेना से 800 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं। ऑर्डर के तहत कंपनी सेना को 450 फील्ड आर्टिलरी ट्रैक्टर सप्लाई करेगी। इसके अलावा कंपनी 825 एंबुलेंस भी सप्लाई करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें