Get App

जानिए क्यों रही आज इन शेयरों में हलचल

मारुति अपनी कारों के दाम 1450 रुपये से लेकर करीब 34500 रुपये तक बढ़ाएगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 03, 2016 पर 4:05 PM
जानिए क्यों रही आज इन शेयरों में हलचल

मारुति अपनी कारों के दाम 1450 रुपये से लेकर करीब 34500 रुपये तक बढ़ाएगी। कारों पर बजट में एक्साइज ड्यूटी बढ़ने के बाद कंपनी ने दाम बढ़ाने का फैसला लिया है। हालांकि, कंपनी स्मार्ट हाइब्रिड व्हीकल्स के दामों में कोई बदलाव नहीं करेगी।

डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज को  पेलोनोसेट्रॉन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन के लिए अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यूएसएफडीए की मंजूरी मिल गई है। जानकार 3 प्लांट के लिए वार्निंग मिलने के बाद इसे कंपनी के लिए अच्छी खबर मान रही है।

निप्पॉन लाइफ को रिलायंस कैपिटल असेट मैनेजमेंट में हिस्सा 49 फीसदी तक बढ़ाने को सभी मंजूरी मिल गई हैं। ये डील अगले कुछ दिनों में पूरी होने की उम्मीद है। हिस्सेदारी बढ़ने के बाद कंपनी का नाम बदल कर रिलायंस निप्पॉन लाइफ असेट मैनेजमेंट हो जाएगा। 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें