आज डाटामैटिक्स के शेयर में खासी तेजी देखने को मिली। राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाले INSYNC कैपिटल ने डाटामैटिक्स के करीब 3 लाख शेयर खरीदे हैं। शेयर खरीदने की खबर के बाद डाटामैटिक्स के शेयर में खासा उछाल देखा गया। कारोबारी सत्र में डाटामैटिक्स के शेयर में करीब 10 फीसदी का उछाल देखा गया है।