अमेरिका दवा रेगुलेटर ने सन फार्मा के हलोल प्लांट पर आपत्तियां जताई हैं। यूएसएफडीए का कहना है कि हलोल प्लांट में सही तरीके से टेस्टिंग प्रोग्राम डिजाइन नहीं किया गया है। इसके अलावा यूएसएफडीए का ये भी कहना है कि कंपनी की क्वालिटी कंट्रोल यूनिट से टेस्ट की प्रक्रिया की पूरी तरह समीक्षा नहीं की गई है। जिससे टेस्ट की सटीकता तय करना मुश्किल है।
