Sun Pharma Q1 results : नेट प्रॉफिट 1.9% घटकर 2022.5 रुपये पर रहा, 323 करोड़ रुपए का एकमुश्त घाटा

Sun Pharma Q1 results : 30 जून 2023 को खत्म हुई पहली तिमाही में सन फार्मा की कंसोलीडेटेड आय पिछले वित्त वर्ष के समान अवधि के 10762 करोड़ रुपए से बढ़कर 11941 करोड़ रुपए पर रही है। हालांकि इसके 11657.6 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। इस तिमाही में कंपनी को 323 करोड़ रुपए का एकमुश्त घाटा हुआ है

अपडेटेड Aug 03, 2023 पर 4:11 PM
Sun Pharma Q1 results : 30 जून को खत्म हुई तिमाही में सालाना आधार पर सन फार्मा का एबिटडा 2614.4 करोड़ रुपए से बढ़कर 3331.9 करोड़ रुपए पर रहा है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    SUN PHARMA Q1 : देश की दिग्गज फार्मा कंपनी सन फार्मा ने 30 जून 2023 को खत्म हुए वित्त वर्ष 2023-24 के पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस अवधि में कंपनी का कंसोलीडेटेड मुनाफा 2022 करोड़ रुपए पर रहा है। हालांकि इसके 2090 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान लगाया गया था। वहीं, वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में सन फार्मा को 2061 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। इसका मतलब ये है कि 30 जून 2023 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 1.9 फीसदी की गिरावट आई है।

    आय 10762 करोड़ रुपए से बढ़कर 11941 करोड़ रुपए पर आई

    30 जून 2023 को खत्म हुई पहली तिमाही में सन फार्मा की कंसोलीडेटेड आय पिछले वित्त वर्ष के समान अवधि के 10762 करोड़ रुपए से बढ़कर 11941 करोड़ रुपए पर रही है। हालांकि इसके 11657.6 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। इस तिमाही में कंपनी को 323 करोड़ रुपए का एकमुश्त घाटा हुआ है।


    JULY services PMI : सर्विसेज PMI जुलाई में 13 साल के हाई पर, जून के 58.5 से बढ़कर 62.3 पर आई

    मार्जिन में सुधार

    30 जून को खत्म हुई तिमाही में सालाना आधार पर सन फार्मा का एबिटडा 2614.4 करोड़ रुपए से बढ़कर 3331.9 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, एबिटडा मार्जिन पिछले वित्त वर्ष के समान अवधि के 25.6 फीसदी से बढ़कर 27.9 फीसदी पर रही है। हालांकि इस अवधि में कंपनी का एबिटडा 2891.6 करोड़ रुपए और एबिटडा मार्जिन 24.8 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था।

    आज कैसी रही स्टॉक की चाल

    नतीजों के आने से पहले ये शेयर 1169.70 रुपये पर स्थित 52-हफ्ते के हाई पर पहुंच गया था। हालांकि, नतीजे जारी होने के बाद स्टॉक ऊपर से फिसलता दिखा। कारोबार के अंत में ये स्टॉक 5.75 रुपए यानी 0.51 फीसदी की तेजी लेकर 1141 के स्तर पर बंद हुआ है। स्टॉक का दिन का हाई 1169.70 रुपए और दिन का लो 1122.35 रुपए का रहा। स्टॉक का 52 वीक लो 856.80 रुपए और 52 वीक हाई 1169.70 रुपए का है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम आज 8460399 शेयरों का रहा। कंपनी का मार्केट कैप 273764 करोड़ रुपए है।

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।