Get App

सुवेन लाइफ के मुनाफे में 5.2% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में सुवेन लाइफ का मुनाफा 5.2 फीसदी बढ़कर 26.5 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 24, 2016 पर 5:06 PM
सुवेन लाइफ के मुनाफे में 5.2% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में सुवेन लाइफ का मुनाफा 5.2 फीसदी बढ़कर 26.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में सुवेन लाइफ का मुनाफा 25.2 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में सुवेन लाइफ की आय 1.2 फीसदी घटकर 115.5 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में सुवेन लाइफ की आय 116.9 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में सुवेन लाइफ का एबिटडा 31.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 36.8 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में सुवेन लाइफ का एबिटडा मार्जिन 26.7 फीसदी से बढ़कर 31.9 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें