Get App

सुजुकी ने लॉन्च किया नया स्कूटर

सुजुकी मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने ग्राहकों के लिए 125 सीसी का नया स्कूटर लॉन्च किया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 15, 2016 पर 4:26 PM
सुजुकी ने लॉन्च किया नया स्कूटर

सुजुकी मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने ग्राहकों के लिए 125 सीसी का नया स्कूटर सुजुकी एक्सेस लॉन्च किया है। इस स्कूटर की दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 53 हजार 888 रुपये है। कंपनी ने स्कूटर को मॉडर्न लुक दिया है।

सुजुकी एक्सेस में क्रोम हैडलैंप लगाई गई हैं, जिसमें थ्री डी लोगो भी दिखता है। इसकी सीट, व्हील को भी खास तरीके से डिजाइन किया गया है। एक्सेस में फ्रंट व्हील डिस्क ब्रेक भी लगाए गए हैं। कंपनी का दावा है कि इसका माइलेज अच्छा होगा और परफॉर्मेंस बेहतर होगी।

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के नेशनल हेड सुरेश बाबू का कहना है कि स्कूटर में सारे नए फीचर जोड़े गए हैं, जो इसकी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें