वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में साएंट का मुनाफा 24 फीसदी घटकर 66 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में साएंट का मुनाफा 86.84 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में साएंट का मुनाफा 24 फीसदी घटकर 66 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में साएंट का मुनाफा 86.84 करोड़ रुपये रहा था।
हालांकि वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में साएंट की आय 4.3 फीसदी बढ़कर 815.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में साएंट की आय 781.8 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में साएंट का एबिटडा 109.5 करोड़ रुपये से घटकर 102 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में साएंट का एबिटडा मार्जिन 14.1 फीसदी से घटकर 12.5 फीसदी रहा है।
जनवरी-मार्च तिमाही में साएंट को 8.7 करोड़ रुपये का एकमुश्त घाटा हुआ है। तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में साएंट की डॉलर आय 11.86 करोड़ डॉलर से बढ़कर 12.1 करोड़ डॉलर रही है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।