सिंडिकेट बैंक को ₹93.6 करोड़ का मुनाफा

तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में सिंडिकेट बैंक का ग्रॉस एनपीए 7.72 फीसदी से बढ़कर 8.69 फीसदी रहा है।

अपडेटेड Jan 31, 2017 पर 1:24 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में सिंडिकेट बैंक को 93.6 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में सिंडिकेट बैंक को 119.7 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में सिंडिकेट बैंक की ब्याज आय 8.2 फीसदी घटकर 1391.3 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में सिंडिकेट बैंक की ब्याज आय 1516 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में सिंडिकेट बैंक का ग्रॉस एनपीए 7.72 फीसदी से बढ़कर 8.69 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में सिंडिकेट बैंक का नेट एनपीए 5.03 फीसदी से बढ़कर 5.63 फीसदी रहा है।

    रुपये में सिंडिकेट बैंक के एनपीए पर गौर करें तो तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए 16057 करोड़ रुपये से बढ़कर 16948 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में सिंडिकेट बैंक का नेट एनपीए 10163 करोड़ रुपये से बढ़कर 10608 करोड़ रुपये रहा है।

    तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में सिंडिकेट बैंक की प्रोविजनिंग 864 करोड़ रुपये से घटकर 784.7 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में सिंडिकेट बैंक की प्रोविजनिंग 860 करोड़ रुपये रही थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।