Get App

सायरस मिस्त्री का रतन टाटा पर एक और हमला

टाटा संस ने सायरस मिस्त्री को टाटा केम के डायरेक्टर पद से हटाने के लिए 23 दिसंबर को ईजीएम बुलाई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 22, 2016 पर 7:20 PM
सायरस मिस्त्री का रतन टाटा पर एक और हमला

रतन टाटा और सायरस मिस्त्री की जंग में एक नया मोड आ गया है। सायरस मिस्त्री ने रतन टाटा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है रतन टाटा टीसीएस को दुनिया की टॉप कंपनी आईबीएम को बेचना चाहते थे। सायरस ने ये भी कहा है कि कोरस करार रतन टाटा के अहंकार का नतीजा है। सायरस ने आरोप लगाते हुए कहा है कि कोरस डील के लिए चुकाई गई ऊंची कीमत रतन टाटा के अहंकार का ही नतीजा थी। इधर टाटा संस ने सायरस मिस्त्री को टाटा केम के डायरेक्टर पद से हटाने के लिए 23 दिसंबर को ईजीएम बुलाई है।

इधर नुस्ली वाडिया ने टाटा संस को एक और मानहानि का नोटिस भेजा है। उन्होंने टाटा संस सीओओ और 9 डायरेक्टरों को ये नोटिस भेजा है। इसमें टाटा केम बोर्ड के सदस्य भी शामिल है। नुस्ली वाडिया ने अपने खिलाफ सबूत की मांग की है। उन्होंने कहा है कि टाटा संस ने बदले की भावना से कार्रवाई की है। हम आपको बता दें कि नुस्ली वाडिया टाटा संस के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें