Get App

टाटा केमिकल्स का मुनाफा सपाट, आय 17% घटी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में टाटा केमिकल्स का मुनाफा 0.1 फीसदी बढ़कर 293 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 10, 2016 पर 6:36 PM
टाटा केमिकल्स का मुनाफा सपाट, आय 17% घटी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में टाटा केमिकल्स का मुनाफा 0.1 फीसदी बढ़कर 293 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में टाटा केमिकल्स का मुनाफा 292.8 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में टाटा केमिकल्स की आय 17 फीसदी घटकर 3496.3 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में टाटा केमिकल्स की आय 4213 करोड़ रुपये रही थी। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में टाटा केमिकल्स की ब्याज लागत 157 करोड़ रुपये से घटकर 93.6 करोड़ रुपये रही है।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में टाटा केमिकल्स का एबिटडा 591.5 करोड़ रुपये से घटकर 553.6 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में टाटा केमिकल्स का एबिटडा मार्जिन 14 फीसदी से बढ़कर 15.8 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें