टाटा मेटालिक्स के मुनाफे में 25.9% की गिरावट

तीसरी तिमाही में टाटा मेटालिक्स का मुनाफा 25.9 फीसदी घटकर 19.7 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jan 24, 2017 पर 8:04 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में टाटा मेटालिक्स का मुनाफा 25.9 फीसदी घटकर 19.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में टाटा मेटालिक्स का मुनाफा 26.6 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में टाटा मेटालिक्स की आय 0.3 फीसदी बढ़कर 317.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में टाटा मेटालिक्स की आय 317 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में टाटा मेटालिक्स का एबिटडा 46.8 करोड़ रुपये से घटकर 42.9 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में टाटा मेटालिक्स का एबिटडा मार्जिन 14.8 फीसदी से घटकर 13.5 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।