Get App

कमजोर बिक्री आंकड़ों के बाद टाटा मोटर्स में गिरावट

उम्मीद से कमजोर बिक्री के आंकड़ों से टाटा मोटर्स के शेयर में गिरावट देखने को मिली है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 07, 2017 पर 3:50 PM
कमजोर बिक्री आंकड़ों के बाद टाटा मोटर्स में गिरावट

उम्मीद से कमजोर बिक्री के आंकड़ों से टाटा मोटर्स के शेयर में गिरावट देखने को मिली है। फरवरी में जेएलआर की बिक्री सलाना आधार पर 9.3 फीसदी बढ़कर 40978 यूनिट रही है। वहीं जैगुआर की बिक्री सालाना आधार पर 81 फीसदी बढ़कर 12203 यूनिट रही। वहीं लैंड रोवर की बिक्री सालाना आधार पर 6 फीसदी घटकर 28775 यूनिट रही है। नॉर्थ अमेरिका में जेएलआर बिक्री 16.2 फीसदी बढ़ी है। वहीं चीन में जोएलआर की बिक्री 40.4 फीसदी बढ़ी है जबकि यूरोप में जेएलआर की बिक्री 1.6 फीसदी घटी है। यूके में भी जेएलआर की बिक्री  29.5 फीसदी बढ़कर 869 यूनिट रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें