Get App

Tata Motors Q4 Results: टाटा मोटर्स का कंसॉलिडेटेड लॉस मार्च तिमाही में घटकर 7,605 करोड़ रुपए रहा

Tata Motors Result: पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का नेट लॉस 9,894 करोड़ रुपए था

MoneyControl Newsअपडेटेड May 19, 2021 पर 9:19 AM
Tata Motors Q4 Results: टाटा मोटर्स का कंसॉलिडेटेड लॉस मार्च तिमाही में घटकर 7,605 करोड़ रुपए रहा

टाटा मोटर्स ने मंगलवार को मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। 31 मार्च 2021 को खत्म तिमाही में टाटा मोटर्स का कंसॉलिडेटेड नेट लॉस कम होकर 7,605 करोड़ रुपए रहा है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का नेट लॉस 9,894 करोड़ रुपए था।

लग्जरी कार कंपनी को कोरोनावायरस संक्रमण और लॉकडाउन के कारण कई अहम बाजारों में नुकसान हुआ है।

हालांकि मार्च तिमाही में कंपनी को स्टैंडअलोन 1,646 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ है। जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 4,871 करोड़ रुपए का लॉस हुआ था।

मार्च तिमाही में ऑटो कंपनी को कामकाज से 88,628 करोड़ रुपए की आमदनी हुई थी। यह पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 41.7 फीसदी फीसदी ज्यादा है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी की आमदनी 62,492 करोड़ रुपए थी।

टाटा मोटर्स का ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 1,27,000 करोड़ रुपए है। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें