मई में Tata Motors की बिक्री 185% बढ़ी, जानिए कैसे रहे दूसरी कंपनियों के बिक्री आंकड़े

मई 2022 में टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने कुल 76,210 यूनिट बेची थी जबकि नोमुरा का अनुमान था कि इस अवधि में कंपनी की कुल बिक्री 74,000 यूनिट रहेगी

अपडेटेड Jun 01, 2022 पर 1:48 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मई 2022 में Eicher Motors की कुल कमर्शियल व्हीकल बिक्री 5,637 यूनिट रही है जो कि 2021 में 1,223 यूनिट रही थी।

आज देश की तमाम बड़ी ऑटो कंपनियों के मई महीने के बिक्री आंकड़े आए हैं। मई 2022 में टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने कुल 76,210 यूनिट बेची थी जबकि नोमुरा का अनुमान था कि इस अवधि में कंपनी की कुल बिक्री 74,000 यूनिट रहेगी। जबकि मई 2021 में कंपनी की कुल बिक्री 26,661 यूनिट रही थी। वहीं मई 2019 (कोविड पूर्व) में कंपनी की कुल बिक्री 41,800 यूनिट रही थी।

मई 2022 में कंपनी की कुल कमर्शियल व्हीकल बिक्री 32,818 यूनिट रही है जो कि मई 2021 में 11,401 यूनिट रही थी।

मई 2022 में कंपनी की मीडियम और हैवी कमर्शियल व्हीकल बिक्री 12,810 यूनिट रही है जो कि मई 2021 में 4,276 यूनिट रही थी। इसी तरह मई 2022 में कंपनी की पैसेंजर व्हीकल बिक्री 43,341 यूनिट रही थी जो कि मई 2021 में 15,181 यूनिट रही थी।

Eicher Motors मई ऑटो सेल्स


मई 2022 में Eicher Motors की कुल कमर्शियल व्हीकल बिक्री 5,637 यूनिट रही है जो कि 2021 में 1,223 यूनिट रही थी। बता दें कि वहीं मई 2019 (कोविड पूर्व) में कंपनी की कुल बिक्री 4,800 यूनिट रही थी। बता दें कि नोमुरा ने मई 2022 में कंपनी की कुल कमर्शियल व्हीकल बिक्री 5,800 यूनिट पर रहने का अनुमान किया था।

राकेश झुनझुनवाला को टाटा ग्रुप के इस स्टॉक ने 1 हफ्ते में कराई 720 करोड़ रुपये की कमाई, क्या आपने भी कर रखा है निवेश

Ashok Leyland मई ऑटो सेल्स

मई 2022 में Ashok Leyland की कुल ऑटो बिक्री 13,273 यूनिट रही है जबकि नोमुरा ने इसके 11,800 यूनिट पर रहने का अनुमान किया था। वहीं मई 2021 में कंपनी की कुल बिक्री 3,199 यूनिट रही थी। वहीं मई 2019 (कोविड पूर्व) में कंपनी की कुल बिक्री 13,200 यूनिट रही थी।

मई 2022 में कंपनी की मीडियम और हैवी कमर्शियल व्हीकल बिक्री 7,945 यूनिट रही है जो कि मई 2021 में 1,953 यूनिट रही थी। मई 2022 में कंपनी की लाइट कमर्शियल व्हीकल बिक्री 5,328 यूनिट रही है जो कि मई 2021 में 1,246 यूनिट रही थी।

VST Tillers मई ट्रैक्टर बिक्री आंकड़े

मई 2022 में VST Tillers के कुल ट्रैक्टर बिक्री आंकड़ों में सालाना आधार पर 1.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है और यह मई 2021 के 600 यूनिट से घटकर 591 यूनिट पर रही है।

वहीं दूसरी तरफ कंपनी के पावर ट्रिलर बिक्री में सालाना आधार पर 47.4 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और यह मई 2021 के 2061 यूनिट से बढ़कर 3037 यूनिट पर आ गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।