फरवरी में टाटा मोटर्स की बिक्री में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर फरवरी में टाटा मोटर्स की कुल बिक्री 2 फीसदी बढ़कर 47,573 यूनिट रही है। पिछले साल फरवरी में टाटा मोटर्स की कुल बिक्री 46,674 यूनिट रही थी। सालाना आधार पर फरवरी में घरेलू बाजार में टाटा मोटर्स की बिक्री 41,532 यूनिट से 3 फीसदी बढ़कर 42,679 यूनिट रही है।
सालाना आधार पर फरवरी में टाटा मोटर्स के पैसेंजर वाहनों की बिक्री 10,957 यूनिट से 12 फीसदी बढ़कर 12,272 यूनिट रही है। हालांकि फरवरी में टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहनों की बिक्री 30,714 यूनिट से 1 फीसदी घटकर 30,407 यूनिट रही है। सालाना आधार पर फरवरी में टाटा मोटर्स के मीडियम एंड हैवी कमर्शियल वाहनों की बिक्री 14,882 यूनिट से 1 फीसदी बढ़कर 15,031 यूनिट रही है।
सालाना आधार पर फरवरी में टाटा मोटर्स के बसों की बिक्री में 30 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि सालाना आधार पर फरवरी में टाटा मोटर्स का एक्सपोर्ट 5142 यूनिट से 5 फीसदी घटकर 4894 यूनिट रहा है।