Get App

यूपी के इन दो Discoms पर टाटा पावर लगा सकती है बोली, जानें क्या है पूरा प्लान

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने दक्षिणांचल और पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्राइवेटाइजेशन का रास्ता साफ कर दिया है। 12 जनवरी को इसके बोली के लिए टेंडर भी निकाला जा चुका है। जानकारी के मुताबिक टाटा पावर लिमिटेड, उत्तर प्रदेश के इन दो डिस्कॉम पर बोली लगा सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 15, 2025 पर 7:59 PM
यूपी के इन दो Discoms पर टाटा पावर लगा सकती है बोली, जानें क्या है पूरा प्लान
टाटा पावर, उत्तर प्रदेश की दो डिस्कॉम पर बोली लगा सकता है।

Tata Power : उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने चार इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों में से दो, दक्षिणांचल  और पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्राइवेटाइजेशन का रास्ता साफ कर दिया है। यूपी सरकार ने  को इन दो डिस्कॉम पर बोली लगाने के लिए टेंडर निकाला है। जानकारी के मुताबिक, टाटा पावर लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश की इन दो डिस्कॉम के प्राइवेटाइजेशन के लिए बोली लगा सकती है। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने सीएनबीसी-टीवी18 को इस बात की जानकारी दी है।

टाटा पावर लगा सकती है बोली

बता दें कि टाटा पावर लिमिटेड उत्तर प्रदेश के जिन दो डिस्कॉम पर बोली लगाने की सोच रहा है, उनमें दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड और पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड शामिल है। उत्तर प्रदेश ने इस सप्ताह की शुरुआत यानी 12 जनवरी को अपने दो डिस्कॉम के लिए सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर कंपनियों को बोली लगाने के लिए टेंडर निकाला था। इस टेंडर का उद्देश्य दो डिस्कॉम के प्राइवेटाइजेशन के लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी यानी PPP मॉडल को

मजबूत बनाना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें