टाटा पावर का मुनाफा बढ़ा, आय घटी

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में टाटा पावर का मुनाफा 38.3 फीसदी बढ़कर 599 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Feb 10, 2017 पर 3:13 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में टाटा पावर का मुनाफा 38.3 फीसदी बढ़कर 599 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में टाटा पावर का मुनाफा 433 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में टाटा पावर की आय 9 फीसदी घटकर 6684 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में टाटा पावर की आय 7353 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में टाटा पावर का एबिटडा 1924 करोड़ रुपये से घटकर 1403 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में टाटा पावर का एबिटडा मार्जिन 26 फीसदी से घटकर 21 फीसदी रहा है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में टाटा पावर का टैक्स खर्च 147 करोड़ रुपये से घटकर 70.6 करोड़ रुपये रहा है।

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में टाटा पावर को 152.3 करोड़ रुपये की रेगुलेटरी आय हासिल हुई है। वहीं, वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में टाटा पावर को 365 करोड़ रुपये का रेगुलेटरी खर्च करना पड़ता था। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में टाटा पावर का फॉरेक्स घाटा 153.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 219.2 करोड़ रुपये रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।