नुस्ली वाडिया को हटाने के ईजीएएम, क्या हुआ फैसला

ईजीएम में 92 शेयरधारकों ने वोटिंग की और ज्यादातर शेयरधारकों ने रतन टाटा का समर्थन किया।

अपडेटेड Dec 22, 2016 पर 9:16 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    कल लगभग 6 घंटे चली टाटा स्टील की ईजीएम में डायरेक्टर नुस्ली वाडिया को हटाने पर वोटिंग हुई। 92 शेयरधारकों ने वोटिंग की और ज्यादातर शेयरधारकों ने रतन टाटा का समर्थन किया। नुस्ली वाडिया इस ईजीएम में नहीं पहुंचे और उन्होंने आरोप लगाया कि हाल की ईजीएम में एकतरफा फैसले लिए गए हैं।

    इस ईजीएम के बाद अंतरिम चेयरमैन ओ पी भट्ट ने सफाई दी कि कंपनी के कामकाज में टाटा संस का कोई दखल नहीं है और कोरस की खरीद के लिए इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स की मंजूरी ली गई थी। साथ ही आपको ये भी बता दें कि आज टाटा मोटर्स की भी ईजीएस होने वाली है और इस कंपनी में टाटा संस की करीब 32.5 फीसदी हिस्सेदारी है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।