टाटा स्टील को ₹232 करोड़ का मुनाफा

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में टाटा स्टील की आय 14.1 फीसदी बढ़कर 29391 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

अपडेटेड Feb 07, 2017 पर 5:28 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में टाटा स्टील को 232 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में टाटा स्टील को 2748 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में टाटा स्टील की आय 14.1 फीसदी बढ़कर 29,391 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में टाटा स्टील की आय 25,767 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में टाटा स्टील का एबिटडा 838.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 3539 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में टाटा स्टील का एबिटडा मार्जिन 3.2 फीसदी से बढ़कर 12 फीसदी रहा है।

    सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में टाटा स्टील के भारतीय कारोबार की आय 10,145 करोड़ रुपये से बढ़कर 14,106 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में टाटा स्टील के भारतीय कारोबार का एबिट 1619 करोड़ रुपये से बढ़कर 3392 करोड़ रुपये रहा है।

    सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में टाटा स्टील के यूरोपीय कारोबार की आय 13,374 करोड़ रुपये से घटकर 12,537 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में टाटा स्टील के यूरोपीय कारोबार का एबिट 610.2 करोड़ रुपये के मुनाफे में रहा है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में टाटा स्टील के यूरोपीय कारोबार का एबिट 757 करोड़ रुपये के घाटे में रहा था। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में टाटा स्टील की कुल स्टील डिलीवरी 5.81 मीट्रिक टन से बढ़कर 6.11 मीट्रिक टन रही है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।