Get App

टाटा स्टील का करार, बेचेगी स्पेशियलिटी कारोबार

टाटा स्टील ने अपने यूके के स्पेशियलिटी कारोबार को बेचने के लिए लिबर्टी हाउस के साथ करार किया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 28, 2016 पर 5:19 PM
टाटा स्टील का करार, बेचेगी स्पेशियलिटी कारोबार

टाटा स्टील ने अपने यूके के स्पेशियलिटी कारोबार को बेचने के लिए लिबर्टी हाउस के साथ करार किया है। दोनों कंपनियों ने इसके लिए लेटर ऑफ इंटेंट पर हस्ताक्षर किए हैं। टाटा स्टील यूके के स्पेशियलिटी कारोबार की एंटरप्राइज वैल्यू 10 करोड़ पाउंड है। कंपनी साउथ यॉर्कशॉयर के प्लांट के अलावा दूसरे स्पेशियलिटी प्लांट भी बेचेगी। इस कारोबार की क्षमता 12 लाख टन सालाना है और इसमें 1700 लोग काम करते हैं। फिलहाल ये कारोबार नुकसान में है।

इस डील के बाद कंपनी ने थायसनक्रप के साथ ज्वाइंट वेंचर के लिए भी बातचीत तेज कर दी है। इस ज्वाइंट वेंचर में टाटा स्टील की पोर्ट टैलबॉट और नीदरलैंड की यूनिट के साथ थायसनक्रप की स्टील सब्सिडियरी शामिल होगी। 50-50 फीसदी की हिस्सेदारी पर ये ज्वाइंट वेंचर होने की संभावना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें