Get App

Market View : निफ्टी बैंक और निफ्टी IT दोनों में हैं तेजी वाले ट्रिगर्स, लेकिन ज्यादा बेहतर मौके अभी भी मिडकैप और स्मॉलकैप्स में

Market View : अनुज सिंघल ने कहा कि कल उन्होंने 24,100 के पास लॉन्ग पोजीशन बुक करने का नजरिया लिया था और कल एक नजरिया था कि कुछ दिन इंट्राडे रहेंगे। आज खुलते ही निफ्टी वापस रजिस्टेंस जोन में खुला। ऐसे में 24,150 का पार करना और टिकना जरूरी है। आज अगर क्लोजिंग दिन के हाई पर हुई तो बहुत बड़ा पॉजिटिव होगा

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jul 10, 2026 पर 10:49 AM
Market View : निफ्टी बैंक और निफ्टी IT दोनों में हैं तेजी वाले ट्रिगर्स, लेकिन ज्यादा बेहतर मौके अभी भी मिडकैप और स्मॉलकैप्स में
Market View: अनुज सिंघल ने कहा बैंक निफ्टी ने कल 200 DMA को फिर पार किया है। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 57,450-57,600 पर और बड़ा रजिस्टेंस 57,800-58,000 पर है। इसके लिए पहला सपोर्ट 57,200-57,300 पर और बड़ा सपोर्ट 56,800-57,000 पर है

Market View : अच्छे ग्लोबल और घरेलू संकेतों के दम पर बाजार में लगातार दूसरे दिन बुल्स का दबदबा देखने को मिल रहा है। निफ्टी 24200 के पार कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी ने भी 58000 की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। मिडकैप-स्मॉलकैप में भी मोमेंटम है। वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 6 फीसदी नीचे आ गया है। TCS के नतीजों ने पूरे IT सेक्टर में जोश भर दिया है। निफ्टी IT इंडेक्स करीब दो फीसदी चढ़ा है। HCL TECH 2 फीसदी के उछाल के साथ निफ्टी का टॉप गेनर बना है। साथ ही कंज्यूमर ड्यूरेबल,तेल-गैस और NBFCs में फीसदी से ज्यादा की तेजी है। वहीं फार्मा में आज हल्का दबाव है।

बाजार: हरियाली लौटी

बाजार पर अपनी राय साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज बाजार में फिर हरियाली देखने को मिल रही है। बुधवार का सेशन अब बुरे सपने जैसा लग रहा है। कल पूरे दिन बाजार में शानदार तेजी रही। क्लोजिंग निचले स्तरों के पास हुई इसलिए पोजीशन लेकर जाने का भरोसा नहीं था। बुधवार की रेड कैंडल काफी बड़ी थी और सेंटिमेंट खराब हुआ था। मगर कल मिडकैप और स्मॉलकैप एकदम दिन के हाई पर बंद हुए और Adv/Dec पूरे दिन काफी शानदार रहा।

कल भी हमने बात की थी कि इस बार घबराना नहीं है। सबसे बढ़िया बात यह है कि कच्चा तेल वापस अब $76 पर आ गया है। एक बात साफ है,कच्चे तेल के फंडामेंटल्स काफी कमजोर हैं। इसके वापस $70 के नीचे जाने के चांस काफी हाई हैं। आज ग्लोबल बाजारों में ताबड़तोड़ रिस्क-ऑन रैली है। डॉलर इंडेक्स 101 के नीचे है और कमोडिटीज में बड़ी रैली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें