Market Trend : बाजार में तेजी बढ़ी, निफ्टी 24200 के पार,आज इन दो शेयरों में हो सकती है जोरदार कमाई

Market Trend : कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और ग्लोबल मार्केट से मिले अच्छे संकेतों ने निवेशकों का भरोसा और बढ़ाया है। निफ्टी पर TCS,इंफोसिस,श्रीराम फाइनेंस,हिंडाल्को और अदाणी एंटरप्राइजेज जैसे शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त हुई है। जबकि, डॉ. रेड्डीज़ लैब्स,भारती एयरटेल और अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयरों में गिरावट दिख रही है

अपडेटेड Jul 10, 2026 पर 10:03 AM
Market Trend : अरुण कुमार मंत्री ने कहा कि कुल मिलाकर बाजार में कंसोलिडेशन जारी रहने की उम्मीद है। HDFC Bank और ICICI बैंक के स्ट्रक्चर पॉजिटिव हैं

Market Trend : 10 जुलाई को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ खुले हैं। IT शेयरों में तेजी की वजह से निफ्टी 24200 के ऊपर पहुंच गया है। जबकि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और ग्लोबल मार्केट से मिले अच्छे संकेतों ने निवेशकों का भरोसा और बढ़ाया है। निफ्टी पर TCS,इंफोसिस,श्रीराम फाइनेंस,हिंडाल्को और अदाणी एंटरप्राइजेज जैसे शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त हुई है। जबकि, डॉ.रेड्डीज़ लैब्स,भारती एयरटेल और अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयरों में गिरावट दिख रही है। फार्मा और हेल्थकेयर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। बैंक,IT,मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1-1% की तेजी है। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी लगभग 1-1% की बढ़त है।

निफ्टी व्यू

ऐसे में मार्केट के ट्रेंड पर बात करते हुए Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री ने कहा कि कुल मिलाकर बाजार में कंसोलिडेशन जारी रहने की उम्मीद है। कल बाजार में काफी वोलैटिलिटी रही। कारोबारी सत्र के अंतिम घंटों में बाजार में मोमेंटम कमजोर होता दिखा। सेंसेक्स के एक्सपायरी के वजह से मोमेंटम थोड़ा फिजल आउट होता हुआ नजर आया। जहां तक निफ्टी की बात है तो इसके लिए 23700-23800 एक स्ट्रांग सपोर्ट नजर आ रहा है। लेकिन जब तक निफ्टी 23700 के नीचे न जाए तब तक शॉर्ट करने की सलाह नहीं रहेगी।


ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 24100 पर एक शॉर्ट टर्म रेजिस्टेंस दिख रहा है। अगर यह 24100 के पार निकलता है तो तेजी बढ़ सकती है। कुल मिलाकर कहें तो अगले 1-2 दिन तक मार्केट 23700 और 24100 के बीच में कंसोलीडेट होता नजर आ सकता है।

बैंक निफ्टी व्यू

इसी तरह का व्यू बैंक निफ्टी में भी है। इसके लिए 56700-56500 को जोन में स्ट्रांग सपोर्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, ऊपर की तरफ इसके लिए 57,800 के आसपास एक रेजिस्टेंस नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी में कंसोलीडेशन की उम्मीद है। बैंक निफ्टी के लिए 56,500 और 58,000 के बीच में एक 1500 अंक की बड़ी ट्रेडिंग रेंज नजर आ रही है।

अरुण कुमार मंत्री की टॉप पिक्स

जहां तक इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात है HDFC Bank और ICICI बैंक के स्ट्रक्चर पॉजिटिव हैं। अगर मार्केट को ऊपर जाना है तो बैंक निफ्टी मार्केट को लीड करके चल सकता है। लेकिन आज के लिए पहला स्टॉक अपोलो हॉस्पिटल रहेगा। अपोलो हॉस्पिटल में एक अच्छा ब्रेकआउट देखने को मिल रहा है और ऑल टाइम हाई के आसपास वॉल्यूम्स में भी काफी अच्छे रुझान देखने को मिल रहे हैं। इस स्टॉक को 8830 रुपए के आसपास बाय करें। 8741 रुपए का स्टॉप लॉस सेट करें। इस शेयर में 8995 रुपए तक के टारगेट्स आ सकते हैं।

इसके अलावा भारत फोर्ज में भी खरीदारी की जा सकती है। इसमें काफी एक्सीलेंट चार्ट पैटर्न है। ओवरऑल मोमेंटम पॉजिटिव नजर आ रहा है। इस स्टॉक को 2135 रुपए के आसपास खरीदें। 2096 रुपए का स्टॉप लॉस रहेगा। इसमें 2189 रुपए तक के टारगेट हासिल हो सकते हैं।

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।