टाटा स्टील के यूके बिजनेस को बेचने को लेकर गहमागहमी बढ़ गई है। एक तरफ तो टाटा स्टील के अधिकारी संभावित खरीददारों से बातचीत के लिए लंदन पहुंच गए हैं। वहीं कारोबार बिकने से कोई नौकरी ना जाए इसकी कोशिश में ब्रिटेन के बिजनेस सेक्रेटरी साजिद जाबिद ने मुंबई आकर साइरस मिस्त्री से मुलाकात की है।
