टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services (TCS) ने आज अपने रिजल्ट को जारी करने के साथ ही 12 अप्रैल से रिजल्ट सीजन का आगाज कर दिया। कंपनी ने रिजल्ट जारी करते हुए बताया कि उन्होंने FY23 के दौरान 22,600 कर्मचारियों को नौकरी दी। FY22 में कंपनी द्वारा नौकरी दिये जाने की तुलना में अबकी बार भारी कमी आई। पिछले वर्ष में इसने पूरे साल के दौरान 1.3 लाख कर्मचारियों को नौकरियां दी थी। 31 मार्च 2023 तक कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 6,14,795 रही। कंपनी के लिए वित्त वर्ष 2015 के बाद से यह सबसे कम कर्मचारियों की संख्या है। वित्त वर्ष 2015 में कंपनी ने वर्ष के दौरान 19,000 कर्मचारियों को नौकरियां दी थी।