देश की दो सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस और इंफोसिस के नतीजे आ चुके हैं। नतीजों के बाद दोनों कंपनियों की क्या स्थिति है और कौन किस पर भारी है, आइए जानते हैं -
देश की दो सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस और इंफोसिस के नतीजे आ चुके हैं। नतीजों के बाद दोनों कंपनियों की क्या स्थिति है और कौन किस पर भारी है, आइए जानते हैं -
पहली तिमाही में टीसीएस के नतीजे सभी पैमाने पर खरे उतरे हैं, लेकिन इंफोसिस की रेवेन्यू ग्रोथ उम्मीद से कम रही है। तिमाही दर तिमाही आधार पर पहली तिमाही में टीसीएस की कॉन्सटेंट करेंसी ग्रोथ 4.1 फीसदी रही जबकि इंफोसिस की 2.3 फीसदी रही है। पहली तिमाही के आधार पर टीसीएस में 9.3 फीसदी की सालाना ग्रोथ देखने को मिली है जबकि इंफोसिस में 6 फीसदी की सालाना ग्रोथ दिखी है।
तिमाही दर तिमाही आधार पर पहली तिमाही में टीसीएस की बीएफएसआई सेगमेंट में ग्रोथ 3.7 फीसदी रही, जबकि इंफोसिस की ग्रोथ -0.2 फीसदी रही है। पहली तिमाही में टीसीएस का मार्जिन 25 फीसदी और इंफोसिस का मार्जिन 23.7 फीसदी रहा है। सालाना आधार पर पहली तिमाही में डिजिटल ग्रोथ के मोर्चे पर टीसीएस की ग्रोथ 45 फीसदी जबकि इंफोसिस की ग्रोथ 25 फीसदी रही है।
टीसीएस ने 16,000 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक का एलान किया है जबकि इंफोसिस ने 1 पर 1 बोनस शेयर देने का एलान किया है। पिछले 1 साल के दौरान टीसीएस ने 47 फीसदी जबकि इंफोसिस ने 30 फीसदी का रिटर्न दिया है। टीसीएस का वैल्युएशन 22 गुना पर है जबकि इंफोसिस का वैल्युएशन 17 गुना पर है। नतीजों के बाद ब्रोकर्स के नजरिए पर गौर करें तो टीसीएस में ग्रोथ की सबसे अच्छी संभावना है, लेकिन इंफोसिस के बीएफएसआई ग्रोथ को लेकर चिंता नजर आ रही है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।