Get App

Tech Mahindra Q2: मुनाफा 26% बढ़ा, 15 रुपए प्रति शेयर स्पेशल डिवीडेंड का एलान

कंपनी ने शेयरधारकों के लिए 15 रुपये प्रति शेयर के स्पेशल डेविडेंड का भी ऐलान किया है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 27, 2021 पर 6:02 PM
Tech Mahindra Q2: मुनाफा 26% बढ़ा, 15 रुपए प्रति शेयर स्पेशल डिवीडेंड का एलान

आईटी कंपनी टेक महिंद्रा ने 30 सितंबर को समाप्त अपनी दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जिसके मुताबिक, दूसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 26 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1338 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले साल के दूसरी तिमाही में 1064 करोड़ रुपये पर रहा था। बता दें कि कंपनी के मुनाफे के 1,357  करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। वहीं तिमाही आधार पर देखें तो इसी वित्त वर्ष की पिछली तिमाही में कंपनी को 1,357 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

इसी तरह की कंपनी की कंसोलिडेटेड आय सालाना आधार पर 16 फीसदी की बढ़त के साथ 10881 करोड़ रुपये पर रही है, जो कि पिछले साल की दूसरी तिमाही में 9331 करोड़ रुपये पर रही थी। दूसरी तिमाही में कंपनी के आय के 10,660 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। तिमाही आधार पर देखें तो पिछली तिमाही में कंपनी की आय 10,197 करोड़ रुपए पर रही थी।

दूसरी तिमाही में कंपनी की डॉलर आय 147.26 करोड़ डॉलर पर रही है। जबकि इसके 143.9 करोड़ डॉलर पर रहने का अनुमान किया गया था। बता दें कि पिछली तिमाही में कंपनी की डॉलर आय 138.36 करोड़ डॉलर पर रही थी।

कंपनी ने शेयरधारकों के लिए 15 रुपये प्रति शेयर के स्पेशल डेविडेंड का भी ऐलान किया है। तिमाही दर तिमाही आधार पर EBIT मार्जिन 15.15% से बढ़कर 15.19% पर रहा है। वहीं, EBIT 1545 करोड़ रुपए से बढ़कर  1652 करोड़ रुपए रही है।सितंबर तिमाही में कंपनी के पास कुल 141193 कर्मचारी थे। बता दें कि नतीजों के पहले आज के कारोबार में टेक महिंद्रा के शेयर NSE पर हल्की बढ़त के साथ 1521 के स्तर पर बंद हुआ। कंपनी ने ये भी बताया है कि वह Infostar LLC को 10.5 करोड़ डॉलर में खरीदेगी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

सब समाचार

+ और भी पढ़ें