Get App

4 साल से हर बार खरीद रहे थे लॉटरी टिकट, लग गया ₹26 लाख का जैकपॉट! परदेस में खुली केरल के वॉचमैन की किस्मत

Kerala Watchman Wins UAE Big Ticket Lottery: 4 साल पहले उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पहली बार 'बिग टिकट' का एक हिस्सा खरीदा था। तब से लेकर आज तक, हर महीने अपनी बचत में से कुछ पैसे निकालकर वे एक उम्मीद के साथ टिकट खरीदते रहे

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Aug 16, 2026 पर 9:38 AM
4 साल से हर बार खरीद रहे थे लॉटरी टिकट, लग गया ₹26 लाख का जैकपॉट! परदेस में खुली केरल के वॉचमैन की किस्मत
इस बार उनके दोस्त अनूब ने रैंडम तरीके से एक टिकट चुना था

UAE Big Ticket Lottery Winner: 'उम्मीद कभी मत छोड़िए, आपका दिन भी एक दिन जरूर आएगा!' यह केवल एक कहावत नहीं, बल्कि उन लाखों-करोड़ों प्रवासियों के संघर्ष का सच है जो अपनों के बेहतर भविष्य के लिए अपने घर-परिवार से दूर परदेस में पसीना बहाते हैं। केरल के रहने वाले 44 वर्षीय सैदलावी करीओदन वारिचलील पिछले 17 सालों से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में एक स्कूल में वॉचमैन की नौकरी कर रहे हैं।

दिन-रात पहरेदारी करने वाले सैदलावी और उनके दोस्तों की जिंदगी में वह दिन आ ही गया, जिसका वे पिछले 4 सालों से इंतजार कर रहे थे। 'बिग टिकट' (Big Ticket Series 289) के ड्रॉ में उनकी किस्मत ऐसी चमकी कि वे 1,00,000 दिरहम (लगभग ₹26 लाख) का जैकपॉट जीत गए।

दोस्तों का साथ और 4 साल का लंबा इंतजार

एक मामूली तनख्वाह में घर चलाना और दूर बैठे परिवार की जरूरतें पूरी करना कितना मुश्किल होता है, यह सैदलावी बखूबी जानते हैं। 4 साल पहले उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पहली बार 'बिग टिकट' का एक हिस्सा खरीदा था। तब से लेकर आज तक, हर महीने अपनी बचत में से कुछ पैसे निकालकर वे एक उम्मीद के साथ टिकट खरीदते रहे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें