अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला ने चीन में इम्पोर्ट की गई मॉडल 3 कारों की 700 से अधिक यूनिट रिकॉल की हैं। पिछले कुछ महीनों में अमेरिका और चीन में कंपनी हजारों कारों को रिकॉल कर चुकी है। कारों में ब्रेक फेल होने और एक्सिडेंट को लेकर कस्टमर्स और मीडिया रिपोर्ट्स के बाद चीन में रेगुलेटर की ओर से भी कंपनी पर सख्ती बढ़ी है।
