मैंगनीज ओर के दाम बढ़ाने से आज मॉयल के शेयर में अच्छी बढ़त देखने को मिली। कंपनी ने फेरो ग्रेड ओर के दाम 10 फीसदी और फेरो ग्रेड फाइन ओर के दाम 15 फीसदी तक बढ़ा दिए हैं। नए दाम 1 जनवरी से लागू हो गए हैं। कंपनी ने मैंगनीज ओर की कीमतों में लगातार 5वें महीने बढ़ोतरी की है।
