Get App

आ गई नई ऑल्टो 800, पुराने मॉडल से सस्ती

मारुति सुजुकी ने अपनी सबसे पॉपुलर और सबसे ज्यादा बिकने वाली कार ऑल्टो 800 का नया वर्जन लॉन्च कर दिया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 19, 2016 पर 9:12 AM
आ गई नई ऑल्टो 800, पुराने मॉडल से सस्ती

मारुति सुजुकी ने अपनी सबसे पॉपुलर और सबसे ज्यादा बिकने वाली कार ऑल्टो 800 का नया वर्जन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने नई ऑल्टो 800 की कीमत पहले से भी कम और माइलेज ज्यादा रखा है। इसकी कीमत करीब ढाई लाख से पौने चार लाख रुपये के बीच है। जबकि इसका माइलेज अब 9 फीसदी तक बढ़ाया गया है।

कंपनी का दावा है कि नई ऑल्टो 24.7 किलोमीटर का माइलेज देगी। वहीं कंपनी ने इसकी बॉडी के साथ-साथ इंटीरियर में भी छोटे-मोटे बदलाव किए हैं। फ्रंट में नए ग्रिल के साथ फॉग लैंप का ऑप्शन मिल रहा है। और इंटीरियर में नए सीट फैब्रिक के साथ डोर पैनल पहले से बेहतर बनाए गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें