Get App

थॉमस कूक को ₹20 करोड़ का मुनाफा, आय 56.9% बढ़ी

जुलाई-सितंबर तिमाही में थॉमस कूक का एबिटडा 26.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 68.3 करोड़ रुपये रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 26, 2016 पर 6:56 PM
थॉमस कूक को ₹20 करोड़ का मुनाफा, आय 56.9% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में थॉमस कूक को 20 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में थॉमस कूक को 6.8 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में थॉमस कूक की आय 56.9 फीसदी बढ़कर 2092.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में थॉमस कूक की आय 1333.6 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में थॉमस कूक का एबिटडा 26.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 68.3 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में थॉमस कूक का एबिटडा मार्जिन 2 फीसदी से बढ़कर 3.3 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें