Titan की सेल्स जून तिमाही में 205% बढ़ी, कंपनी ने 120 नए स्टोर शुरू किए

फिस्कल ईयर 2023 की पहली तिमाही में Titan के ज्वैलरी की सेल्स एक साल पहले की इसी तिमाही के मुकाबले 207% बढ़ी है। वहीं घड़ियों और वियरेबल आइटम की सेल्स एक साल पहले की जून तिमाही के मुकाबले 158% बढ़ी है

अपडेटेड Jul 06, 2022 पर 11:03 PM
Story continues below Advertisement
फिस्कल ईयर 2023 की पहली तिमाही में कंपनी ने 120 नए स्टोर्स खोले हैं

टाइटन (Titan) के लिए जून तिमाही की सेल्स शानदार रही है। कमजोर बेस इफेक्ट की वजह से ही सही लेकिन कंपनी की सेल्स अप्रैल-मई-जून यानि इन तीन महीनों में 120% बढ़ी है। कंपनी ने 6 जुलाई को रेगुलेटर को दी गई जानकारी में यह बताया। फिस्कल ईयर 2023 की पहली तिमाही में कंपनी ने 120 नए स्टोर्स खोले हैं। अब कंपनी के कुल स्टोर्स की संख्या बढ़कर 2160 पहुंच गई है।

फिस्कल ईयर 2023 की पहली तिमाही में Titan के ज्वैलरी की सेल्स एक साल पहले की इसी तिमाही के मुकाबले 207% बढ़ी है। वहीं घड़ियों और वियरेबल आइटम की सेल्स एक साल पहले की जून तिमाही के मुकाबले 158% बढ़ी है।

कंपनी ने मार्केट को दी गई जानकारी में बताया, "फिस्कल ईयर 2023 की शुरुआत ज्वैलरी बिजनेस के लिए अच्छा रहा है। कोरोनावायरस संक्रमण की वजह से दो साल तक कमजोर डिमांड के बाद इस साल मई में अक्षय तृतिया में अच्छी मांग रही।"


कंपनी ने आगे बताया कि मल्टी ब्रांड रिटेल (MBR), टाइटन वर्ल्ड और लार्ज फॉरमैट स्टोर की वजह से कंपनी की सेल्स बढ़ी है। इसके साथ ही अप्रैल और मई में शादियों का सीजन होने से भी गोल्ड ज्वैलरी की डिमांड बढ़ी है।

घड़ियां और दूसरे वियरेबल आइटम की डिमांड फिस्कल ईयर 2022 की दूसरी छमाही में बढ़ी थी। जून तिमाही में टाइटन वर्ल्ड के 26 और हीलियस के 15 स्टोर खोले गए हैं। नए फॉरमैट में ग्राहकों के पास ज्यादा चॉइस हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।