आज टाइटन में खासी तेजी देखने को मिली। दिसंबर तिमाही में अच्छी ग्रोथ और मैनेजमेंट के बयान से शेयर में खरीदारी दिखी। कंपनी का कहना है कि ज्वेलरी सेगमेंट की बिक्री नोटबंदी के पहले के स्तर पर पहुंच गई है लेकिन घड़ियों की बिक्री में अभी रिकवरी होना बाकी है। नोटबंदी के बावजूद दिसंबर तिमाही में तनिष्क की बिक्री 15 फीसदी बढ़ी है।
