वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में टाइटन का मुनाफा 13.1 फीसदी बढ़कर 255.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में टाइटन का मुनाफा 226.2 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में टाइटन का मुनाफा 13.1 फीसदी बढ़कर 255.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में टाइटन का मुनाफा 226.2 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में टाइटन की आय 14.4 फीसदी बढ़कर 3926 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में टाइटन की आय 3432.3 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में टाइटन का एबिटडा 308.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 373.5 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में टाइटन का एबिटडा मार्जिन 9 फीसदी से बढ़कर 9.51 फीसदी रहा है।
सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में टाइटन के ज्वेलरी कारोबार की बिक्री 2820 करोड़ रुपये से बढ़कर 3255 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में टाइटन के ज्वेलरी कारोबार का एबिट 290.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 334.3 करोड़ रुपये रहा है।
सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में टाइटन के घड़ियों के कारोबार की बिक्री 483.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 508.3 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में टाइटन के घड़ियों के कारोबार का एबिट 32.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 52.9 करोड़ रुपये रहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।