अगर आप नया फोन खरीदने वाले है तो इंतजार जरूर कर लें। क्योंकि आज एप्पल का सस्ता आईफोन लॉन्च हो सकता है। माना जा रहा है कि नए आईफोन का नाम आईफोन एसई होगा। और इसकी कीमत करीब 30 हजार रुपए रह सकती है। आईफोन एसई की स्क्रीन 4 इंच की होगी। आईफोन एसई का साइज आईफोन 5एस के बराबर रह सकता है। 12 मेगापिक्सल का रेयर कैमरा भी रह सकता है। आईफोन 6 जैसे फीचर्स जैसे लाइव फोटो भी एसई में शामिल किया जाएगा। एप्पल भारतीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत बनाने के लिए ये कदम उठा सकती है।