टोयोटा किर्लोस्कर (Toyota Kirloskar) मोटर 6 जनवरी को एक इवेंट आयोजित करेगी। जिसमें कंपनी फॉरच्यूनर (Fortuner) के फेसलिफ्ट वर्जन (facelift version) को लॉन्च करेगी। नई फॉरच्यूनर में री-डिजाइन इंटीरियर और एक्सटीरियर (exterior) दोनों मिलेंगे। टोयोटा पहले ही कुछ दक्षिण पूर्व एशियाई (South East Asian) देशों में Fortuner का नया वर्जन लॉन्च कर चुकी है। इससे भारत में आने वाला वर्जन कैसा होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। नए Fortuner को भारत की सड़कों में भी देखा गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी एक नया Fortuner Legender भी लॉन्च करेगी जो स्टैंडर्ड वेरिएंट की तुलना में अधिक प्रीमियम वेरिएंट होगा।

नया Fortuner का नया अपडेटेड फ्रंट फेशिया और पहले बेहतर इंन्टिरियर्स के साथ आ रहा है। उम्मीद है कि इस अपडेट से नई Fortuner की अपील बढ़ेगी। इस SUV को पैसेंजर्स के लिए पहले के मुकाबले अधिक आरामादायक बनाने की कोशिश की गई है।

Legender का डिजाइन स्टैंडर्ड वर्जन की तुलना में ज्यादा पोर्टी है। SUV के स्टैंडर्ड वर्जन में पुराने मॉडल की तुलना में बड़ा मेश (mesh) दिया गया है। इसके साथ ही इसमें नया DRL LED भी लगाए गए हैं। उम्मीद है कि इंडोनेशिया में 18 इंच एलॉयव्हील (alloy wheels)  के साथ लॉन्च कार को भी भारत में भी लॉन्च किया जाएगा।

जबकि Legender वर्जन के कार में थोड़ी बडी़ 20 इंज एलॉयव्हील होगी। इंटीरियर पर नजर डाले तो इसमें 9 इंच का बड़ा इन्फोटेनमेंट डिस्प्ले मिल सकता है। हालांकि लीजेंडर में 4.2 इंज MID के जैसे अतिरिक्त फीचर मिल सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।