Get App

टोयोटा की नई प्रियस, अगले साल होगी लॉन्च

टोयोटा ने सेकंड जेनरेशन वाली हाइब्रिड कार प्रियस पर से पर्दा उठा दिया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 23, 2016 पर 7:47 PM
टोयोटा की नई प्रियस, अगले साल होगी लॉन्च

टोयोटा ने सेकंड जेनरेशन वाली हाइब्रिड कार प्रियस पर से पर्दा उठा दिया है। इस कार की सबसे बड़ी खासियत है कि एक लीटर फ्यूल में 40 किलोमीटर का सफर तय करती है। यानी एक कार में बाइक की तरह माइलेज। कंपनी इसे अगले साल लॉन्च करेगी।

माना जा रहा है कि इसकी कीमत 35-40 लाख रुपये के करीब होगी। टोयोटा इसे इंपोर्ट कर भारत में बेचेगी। नई प्रियस में 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ नेक्स्ट जेनरेशन वाला इलेक्ट्रिक मोटर भी लगा है। और ये कार 10 सेकंड में 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ लेती है। स्पीड के साथ ये गाड़ी पॉल्युशन के मामले में भी काफी असरदार है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें