जी लर्न ने ट्री हाउस के धोखाधड़ी के आरोप को गलत बताते हुए सभी आरोपों खंडन किया है। कल जी लर्न ने ट्रीहाउस के साथ विलय की डील तोड़ दी थी। जिसके बाद ट्री हाउस ने जी लर्न के खिलाफ शिकायत दर्ज कर एस्सेल ग्रुप पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। ट्री हाउस का आरोप था कि जी लर्न ने डील तोड़ कर एस्सेल ग्रुप कंपनी और प्रोमोटर्स को धोखा दिया है।
